नशे के सौदागरों पर बद्दी पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’

By: Aug 8th, 2026 12:02 am

एसपी की दो टूक, तस्करी पर जीरो टॉलरेंस, फरार अपराधियों पर भी कसेगा शिकंजा

दिव्य हिमाचल ब्यूरो, बद्दी
पुलिस जिला बद्दी की मासिक अपराध समीक्षा बैठक में एसपी विनोद धीमान ने अपराध नियंत्रण और नशा तस्करी पर सख्ती के निर्देश दिए। लंबित मामलों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निपटारा सुनिश्चित करने को कहा गया। नशा तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त कर बड़े सप्लायरों तक पहुंचने के लिए खुफिया तंत्र मजबूत करने के निर्देश दिए। सक्रिय, आदतन और उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने को कहा गया। चोरी, लूट, वाहन चोरी और साइबर अपराध के फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

संवेदनशील, औद्योगिक क्षेत्रों, बाजारों और बस अड्डों में विशेष चौकसी रखने को कहा गया। नाकाबंदी, रात्रि गश्त और वाहन चेकिंग अभियान को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। महिलाओं व बच्चों से जुड़े मामलों की संवेदनशीलता से जांच और साइबर अपराध रोकने पर भी जोर दिया गया। एसपी ने अधिकारियों को जनता की शिकायतों का समयबद्ध निपटारा और पीडि़तों से मानवीय व्यवहार सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में एएसपी अशोक वर्मा, डीएसपी नालागढ़ भीष्म ठाकुर, डीएसपी बद्दी योगराज समेत थाना व चौकी प्रभारी मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App