मजदूरों और ठेकदारों का फैक्टरी प्रबंधन को दो दिन का अल्टीमेटम

By: Aug 8th, 2026 12:02 am

कार्यालय संवाददाता-पांवटा साहिब
पांवटा साहिब में निजी फैक्टरी में मजदूरों और ठेकेदारों की लंबित समस्याओं को लेकर शुक्रवार को फैक्टरी परिसर के बाहर जोरदार प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं, मजदूर और ठेकेदार शामिल हुए और फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्त्व करते हुए मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने फैक्ट्री प्रबंधन को दो दिन का स्पष्ट अल्टीमेटम दिया। उन्होंने कहा कि इस अवधि के भीतर मजदूरों और ठेकेदारों की मांगों का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

प्रदीप चौहान ने कहा कि मजदूर लंबे समय से अपनी समस्याओं को लेकर परेशान हैं, लेकिन उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मजदूरों के अधिकारों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और उनकी आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दो दिनों के भीतर प्रबंधन की ओर से सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया तो मजदूर, महिलाएं और ठेकेदार दोबारा बड़ी संख्या में एकजुट होकर आंदोलन करेंगे। इसके साथ ही पूरे मामले को लेकर एसडीएम पांवटा साहिब को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। प्रदीप चौहान ने प्रशासन से भी मामले में हस्तक्षेप करने और मजदूरों की समस्याओं का उचित समाधान करवाने की मांग की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App