Punjab News: तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े कैंटर को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत

By: Aug 8th, 2026 11:33 am

जालंधर। पंजाब के जालंधर में शनिवार सुबह जालंधर-मकसूदां बाईपास हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 6:30 बजे उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार स्विफ्ट कार सड़क किनारे खड़े लोडेड कैंटर ट्रक के पीछे जा टकराई। पुलिस थाना डिवीजन नंबर-1 के एसएचओ सब-इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार में सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। कैंटर का रजिस्ट्रेशन नंबर हरियाणा का बताया जा रहा है। पुलिस परिवहन कंपनी से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसका पता लगाने की कोशिश की है और वाहन से संबंधित पता लम्मे गांव क्षेत्र का मिला है। पुलिस वहां लोगों से संपर्क कर मृतकों तथा वाहन मालिक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों और मृतकों की पहचान संबंधी जांच शुरू कर दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App