सुबह खाली पेट भीगी मेथी खाने से ज्वाइंट्स पेन, शुगर; कोलेस्ट्रॉल सब होगा कंट्रोल…
मेथी को हम लोग खाना बनाने में इस्तेमाल करते हैं। यह अकसर सभी लोगों के घर में मौजूद रहती है। मेथी सेहत के लिए एक अचूक औषधि का काम करती है और प्राचीन काल से मेथी का इस्तेमाल आयुर्वेद में होता आ रहा है। मेथी के दानों को रात में भिगोकर सुबह खाली पेट चबाकर खाने और बचा हुआ पानी पीने से कई हैल्थ प्रॉब्लम्ज में फायदा होता है। मेथी में कई प्रकार के गुण और पोषक तत्त्व पाए जाते हैं। जैसे कैरोटिन, कॉपर, जिंक, सोडियम, फॉलिक एसिड और मैगनीशियम आदि। मेथी वजन कम करने से लेकर रक्त की शुद्धि करने के अलावा कई बीमारियों का इलाज करती है। तो आइए जानते है भीगी मेथी के फायदे।
गैस्ट्रिक प्रॉब्लम करे दूर
भारत में ज्यादा मसालेदार और तेल युक्त खाने का चलन है, जो एसिडिटी जैसी बीमारियों की जड़ है। मेथी भिगोकर खाने से आपका पाचन तंत्र बेहतर होता और पेट को काफी आराम मिलता है। मेथी के दानें शरीर से टॉक्सिंज को बाहर निकालकर किडनी को हेल्दी रखते हैं। इसके अलावा ये गैस्ट्रिक प्रॉब्लम को भी दूर करते हंै।
ब्लड प्रेशर के लिए
जो लोग हाई ब्लड प्रेशर से परेशान हैं, उनके लिए भीगी मेथी बहुत फायदेमंद होती है। अगर वे रात के समय में सोया और मेथी को पानी में भिगोकर अगले दिन पांच ग्राम की मात्रा में सुबह और शाम दोनों समय पीते हैं, तो उनके शरीर में रक्त का संचार ठीक तरह से होगा और ब्लड प्रेशर भी सही रहता है।
वजन घटाने में मददगार
भीगी मेथी बहुत ही जल्दी वजन को घटाने का काम करती है। यदि आप सुबह के समय में मेथी के रात में भिगोए गए पानी का सेवन करते हैं, तो इससे वजन तो घटेगा ही साथ ही आपको किसी तरह की कोई बीमारी नहीं लगेगी। यह रोगों से आपको मुक्त रखती है।
बवासीर के लिए
बवासीर एक गंभीर बीमारी है। जिससे रोगी को बहुत परेशानी होती है। इस बीमारी को खत्म करने में, आप मेथी और सोया को रात में भिगो
लें और फिर सुबह के समय में पीसकर इसके रस को पिएं। इससे आपको बवासीर में लाभ मिलेगा। यही नहीं आप भीगी मेथी के दानों को बवासीर के मस्सों पर भी लगा सकते हो।
शुगर को करती है कंट्रोल
मेथी दानों में मौजूद सॉल्यूबल फाइबर्स ब्लड शुगर को कंट्रोल करके डायबिटीज को भी कंट्रोल करता है।
अर्थराइटिस के लिए
मेथी एक साथ कई रोगों का उपचार भी करती है। जो लोग हड्डियों की समस्या यानी अर्थराइटिस और साइटिका के दर्द से ग्रस्त हैं। सोंठ में एक ग्राम मात्रा में मेथी चूर्ण को मिलाकर गर्म पानी के साथ इसका सेवन दिन में दो बार करते हैं, तो उनको सभी समस्याओं से निजात मिलेगी। मेथी शरीर के लिए बहुत गुणकारी है।
कोलेस्ट्रॉल का इलाज
मेथी को पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाने से आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल काफी कम हो जाता है। अगर ऐसा रोजाना किया जाए, तो गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है और बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
