हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स ज्वॉइन करते ही मिलेगी 50,000 बेसिक सैलरी

By: Aug 11th, 2026 9:48 pm

इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुके या फाइनल ईयर में पढ़ रहे युवाओं के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) कंपनी में नौकरी पाने का शानदार अवसर आया है। एचएएल ने 2026 के लिए डिजाइन ट्रेनी और मैनेजमेंट ट्रेनी के कुल 120 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार एचएएल के आधिकारिक पोर्टल के ‘करियर्स’ सेक्शन में जाकर 14 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जॉइनिंग के बाद सीधे 50 हजार रुपए बेसिक की सैलरी और इसके साथ अन्य भत्ते और सुविधाएं मिलेंगी।

शैक्षणिक योग्यता: संबंधित इंजीनियरिंग ब्रांच में न्यूनतम 70 फीसदी कुल अंकों के साथ बीई या बीटेक की डिग्री होना अनिवार्य है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम अंक 60 फीसदी निर्धारित किए गए हैं। फाइनल ईयर के छात्र: जो अभ्यर्थी बीई/बीटेक के अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर में पढ़ाई कर रहे हैं, वे भी आवेदन करने के पात्र हैं, बशर्ते इंटरव्यू के समय तक उनके पास डिग्री का प्रमाण पत्र उपलब्ध हो।

आयुसीमा: 14 अगस्त, 2026 के आधार पर अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है। आरक्षित श्रेणियों (ओबीसी-एनसीएल, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी) को नियमानुसार आयुसीमा में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया: अभ्यर्थियों का चयन कम्प्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा पांच और छह सितंबर, 2026 को आयोजित की जाना प्रस्तावित है।

आवेदन शुल्क: सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए है एससी, एसटी, दिव्यांगजनों और एचएएल के आंतरिक कर्मचारियों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है।

पदों का विवरण

डिजाइन ट्रेनी (60 पद): यह पद एचएएल के अनुसंधान एवं विकास केंद्रों के लिए हैं। इसमें एयरोनॉटिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस और मेटलर्जी जैसी इंजीनियरिंग शाखाओं के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

मैनेजमेंट ट्रेनी (60 पद): यह पद उत्पादन, ओवरहॉल और सर्विस डिवीजनों के लिए हैं। इसमें मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल, प्रोडक्शन, मेटलर्जी और कम्प्यूटर साइंस स्ट्रीम के उम्मीदवार पात्र हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App