बाईपास पर सजा मेला सवालों के घेरे में

By: Aug 12th, 2026 12:01 am

व्यापार मंडल ने बिना अनुमति मेला चलाने के लगाए आरोप

स्टाफ रिपोर्टर, हमीरपुर
हमीरपुर बाईपास में लगे मेले को लेकर व्यापार मंडल ने सवाल उठाते हुए इसे बंद करवाने की मांग की है। व्यापार मंडल प्रधान सुमित कुमार की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल ने एसपी हमीरपुर बलवीर सिंह से मुलाकात कर शिकायत पत्र सौंपा। व्यापारियों का आरोप है कि मेले के आयोजकों के पास आवश्यक अनुमति और फायर एनओसी नहीं है।

उन्होंने कहा कि मेले से स्थानीय कारोबार प्रभावित होने के साथ भीड़ के कारण यातायात, पाॄकग और कानून-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है। व्यापार मंडल ने दस्तावेजों की जांच कर अनुमति न होने पर मेला बंद करवाने और आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी बलवीर सिंह ने कहा कि बिना अनुमति और जरूरी औपचारिकताओं के मेला चल रहा है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App