क्षयरोग उन्मूलन पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जाखा के प्रधान को मिला गोल्ड मोमेंटो

By: Aug 12th, 2026 12:01 am

स्टाफ रिपोर्टर-रोहड़ू
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिडगाँव स्थित संन्दासू में मिशन डायरेक्टर स्वास्थ्य मिशन हिमाचल प्रदेश की ओर से चुनी गई क्षय रोग मुक्त 09 पंचायतों को सम्मानित करने का एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर खण्ड चिकित्सा अधिकारी चिडगाँव डॉ0 राजीव चन्द शाशनी ने क्षयरोग के उन्मूलन को लेकर में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रधान ग्राम पंचायत जाखा को गोल्ड मोमेंटो एवं प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही ग्राम पचायत खाबल-सिल्वर, ग्राम पचायत खशधार-ब्रॉन्ज, ग्राम पचायत ढाकगाँव को ब्रॉन्ज,ग्राम पचायत भेतियानी-सिल्वर, ग्राम पचायत टोडसा को ब्रॉन्ज, पचायत जांगला को ब्रॉन्ज,ग्राम पचायत डिस्वानी-ब्बाउनज व ग्राम पचायत धनद्रवाडी- ब्रॉन्ज मोमेंटो व विसेष प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया। खण्ड चिकित्सा अधिकारी ने समारोह में उपस्थित सभी प्रधानों से आग्रह किया की वे भविष्य में भी क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत अपनी भागीदारी सुनिश्चत करते। गोल्ड मोमेंटो के लिए चयनित होने का प्रयास करे। इस मौके पर अतिरिक्त खण्ड चिकित्सा अधिकारी ने पीपीटी के माध्यम से खंड में की जा रही गतिविधियों की रिपोर्ट भी साझा की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App