विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करने की चेतावनी
बिजली बोर्ड कर्मचारी पेंशनरों की लंबित मांगों पर यूनियन ने प्रबंधन को दिया नोटिस
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-नालागढ़्
नालागढ़। एचपीएसईबी एम्प्लॉयज यूनियन ने बिजली कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों को लेकर बोर्ड प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलने की चेतावनी दी है। यूनियन ने मांगों के समाधान के लिए प्रबंधन को 21 दिन का नोटिस देते हुए साफ किया है कि इस अवधि में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा।नालागढ़ में प्रदेशाध्यक्ष नितीश भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित नालागढ़ व बद्दी यूनिट की संयुक्त बैठक में कर्मचारियों और पेंशनरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
भारद्वाज ने कहा कि समस्याओं को बार-बार प्रबंधनके समक्ष उठाने के बावजूद समाधान नहीं हो रहा है। जिससे कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है।यूनियन ने 15 मई 2003 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने 15 अक्टूबर 2025 को शिमला में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को लागू करने पदोन्नति शक्तियों का पुन: प्रत्यायोजन करनेए आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए रोजगार सुरक्षा नीति बनाने अनुबंध सेवा को अर्हक सेवा में शामिल करने और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के देय लाभ समय पर जारी करने की मांग उठाई।
बैठक कर्मचारियों और पेंशनरोंकी मुद्दों पर चर्चा
समस्याओं को बार-बार प्रबंधनके समक्ष उठाने के बावजूद समाधान नहीं हो रहा समाधन
सेवानिवृत कर्मचारियों के लाभ को समय पर लागू करने की मांग
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
