सिरमौर के कालाअंब में बारह वर्षीय मासूम की नाले में बहने से मौत
सूरत पुंडीर नाहन
जिला के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के रामपुर जटान क्षेत्र में नाले के किनारे खेलते समय 12 वर्षीय एक मासूम पानी के तेज बहाव की चपेट में आने समाचार है ।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने एनडीआरएफ, होमगार्ड जवानों और स्थानीय लोगों के साथ सर्च अभियान शुरू किया। कई घंटे की तलाश के बाद शाम को हरियाणा सीमा में डेरा गांव के समीप बच्चे का शव बरामद हुआ।जानकारी के अनुसार अमरजीत (12) निवासी करताहन, तहसील लालगंज, जिला वैशाली (बिहार) अपने साथियों के साथ नाले के किनारे खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक पानी में गिर गया और तेज बहाव में बह गया।चप्पल मिलने के बाद शुरू हुई तलाश के दौरान बच्चे के बहने के बाद घटनास्थल के पास उसकी चप्पल मिली।
इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कालाअंब पुलिस ने एनडीआरएफ और होमगार्ड जवानों के साथ स्थानीय लोगों की मदद से सर्च अभियान शुरू किया। टीमों ने नाले के आसपास और बहाव वाले क्षेत्रों में बच्चे की तलाश की। सर्च अभियान के दौरान टीमों ने नाले के बहाव वाले क्षेत्र में तलाश जारी रखी। शाम को हरियाणा सीमा में डेरा गांव के समीप बच्चे का शव बरामद कर लिया गया। कालाअंब पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन के शवगृह में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों की भी जांच कर रही है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
