एचपीयू में फील्ड इन्वेस्टिगेटर रिसर्च असिस्टेंट पदों पर भर्ती, 19 अगस्त तक मौका

By: Aug 12th, 2026 10:30 pm

स्टाफ रिपोर्टर-शिमला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय एचपीयू में रिसर्च असिस्टेंट और फील्ड इन्वेस्टिगेटर के चार पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। यह नियुक्तियां रामानुजन सेंटर फॉर इंडियन नॉलेज सिस्टम्स एवं इंडियन मैथमेटिक्स के तहत चल रही शोध परियोजना के लिए की जाएंगी। इस परियोजना का विषय लाहुल-स्पीति और किन्नौर के जनजातीय समुदायों में आयुष आधारित पारंपरिक आहार, पोषण और पोषण संबंधी लचीलापन का अध्ययन करना है।

परियोजना की अवधि दो वर्ष है। दो रिसर्च असिस्टेंट पदों के लिए संबंधित विषय में पीएचडी, एमफिल या स्नातकोत्तर डिग्री और कम से कम 55 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। सांख्यिकीय विश्लेषण और प्रमुख शोध परियोजनाओं में अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। दो फील्ड इन्वेस्टिगेटर पदों के लिए संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री और कम से कम 55 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं। नियुक्ति कम से कम दो माह के लिए होगी और परियोजना की जरूरत के अनुसार अवधि बढ़ाई जा सकती है।

19 तक मौका

इच्छुक अभ्यर्थी दस्तावेज 19 अगस्त तक प्रो जेएस धीमान, मुख्य अन्वेषक, रामानुजन सेंटर फॉर आईकेएस एवं इंडियन मैथमेटिक्स, एचपीयू, समरहिल के पत्ते पर भेजें।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App