दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में शिरकत करेंगे मुख्यमंत्री, पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह भी होंगी शामिल

By: Aug 18th, 2026 12:01 am
Sukhu Sarkar ke teen saal :

कल आयोजित होगी सीडब्ल्यूसी की बैठक, पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह भी होंगी शामिल, हिमाचल प्रदेश के राजनीतिक मुद्दों पर होगी चर्चा, नए मंत्री और डिप्टी स्पीकर की ताजपोशी पर भी चर्चा

वरिष्ठ संवाददाता-शिमला

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एक मर्तबा फिर दिल्ली का रुख करने जा रहे है। वह मंगलवार को शिमला से रवाना होंगे और बुधवार को दिल्ली में आयोजित होने जा रही कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हिस्सा लेंगे। वहीं कमेटी की सदस्य प्रतिभा सिंह भी इस बैठक में शामिल होने के लिए मंगलवार को शिमला से दिल्ली के लिए रवाना होगी। बेहद महत्त्वपूर्ण मानी जा रही इस बैठक में प्रदेश के राजनीतिक मुद्दों के अलावा भावी रणनीति पर चर्चा होगी। साथ ही प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार, नए मंत्री और अन्य पदों पर होने वाली ताजपोशी पर भी मंथन हो सकता है। बहरहाल मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे को लेकर प्रदेश में चर्चाओं का माहौल गर्म हो गया है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक 19 अगस्त को दिल्ली में होने जा रही है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में सोनिया गांधी व राहुल गांधी समेत कांग्रेस शासित अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा पार्टी के शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे। इसी बैठक में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मंगलवार को शिमला से दिल्ली की ओर रुख करेंगे। हालांकि पहले उनका मंडी से दिल्ली जाने का कार्यक्रम था, लेकिन एन वक्त पर कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का मंडी दौरा रद्द हो गया है। ऐसे में बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री अब शिमला से ही सीधे दिल्ली की ओर रुख करेंगे। प्रदेश से कांग्रेस वर्किंग कमेटी की सदस्य एवं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह भी इस बैठक में शामिल होने जा रही है। वह भी मंगलवार को शिमला से दिल्ली की ओर रुख करेगी। सीडब्ल्यूसी की बैठक बेहद अहम मानी जाती है।

मंत्रिमंडल में फेरबदल

मुख्यमंत्री इस बैठक में प्रदेश मंत्रिमंडल में होने वाले फेरबदल, नए मंत्री समेत डिप्टी स्पीकर की ताजपोशी को लेकर चर्चा कर सकते है। चंूकि सीएम पहले ही मंत्रिमंडल में नए मंत्री की नियुक्ति की बात कह चुके है। 21 अगस्त से हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र भी आरंभ होने
जा रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App