हिमाचल की प्रतिभाओं को ‘दिव्य हिमाचल रत्न अवॉर्ड’, , CM करेंगे कॉफी टेबल बुक का विमोचन

By: Aug 19th, 2026 12:08 am

कल पीटरहॉफ में होगा तीसरा संस्करण, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे कॉफी टेबल बुक का विमोचन

स्टाफ रिपोर्टर — शिमला

हिमाचल प्रदेश की प्रतिभाओं, उपलब्धियों और समाज व प्रदेश के विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तित्वों को सम्मानित करने के उद्देश्य से ‘दिव्य हिमाचल रत्न’ अवॉड्र्स का तीसरा संस्करण 20 अगस्त को होटल पीटरहॉफ शिमला में आयोजित किया जाएगा। समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ‘दिव्य हिमाचल रत्न’ कॉफी टेबल बुक का अनावरण करेंगे और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सम्मानित व्यक्तित्वों को ‘दिव्य हिमाचल रत्न अवॉर्ड प्रदान कर सम्मानित करेंगे।

‘दिव्य हिमाचल मीडिया ग्रुप’ की ओर से आयोजित इस सम्मान समारोह में बिजनेस एवं उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा, कला-संस्कृति, उद्यमिता, प्रशासन सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं और संस्थाओं को ‘दिव्य हिमाचल रत्न’ अवॉर्ड प्रदान किए जाएंगे। समारोह का विशेष आकर्षण कॉफी टेबल बुक का अनावरण होगा। इस पुस्तक में सम्मानित होने वाली विशिष्ट हस्तियों की उपलब्धियों, संघर्ष, योगदान और सफलता की प्रेरक यात्राओं को संजोया गया है। यह कॉफी टेबल बुक महज एक प्रकाशन नहीं, बल्कि हिमाचल की प्रतिभा, संघर्ष और सफलता की प्रेरक कहानियों का दस्तावेज़ है। इसका उद्देश्य इन विशिष्ट व्यक्तित्वों की उपलब्धियों को स्थायी पहचान देना और आने वाली पीढिय़ों को उनके संघर्ष एवं सफलता से प्रेरणा प्रदान करना है।

12 प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान

गोयल मोटर्स को उद्यम शिरोमणि अवार्ड, अनुसंधान स्टूडियो कुल्लू को नवाचार रत्न, हमीरपुर की पूजा दतवालिया को महिला उद्यम रत्न, क्योरटेक ग्रुप बद्दी को स्वास्थ्य उद्यम रत्न, ऑक्सीजन एनालिटिकल लैबोरेटरीज के राकेश कुमार शर्मा को उद्योग उद्यमिता रत्न, हिम टेक सोलर मंडी को ग्रीन एनर्जी रत्न, रोज पब्लिक स्कूल नुरपूर को शिक्षा उत्कृष्टता रत्न, हिमालयन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट कालाअंब के राजेश बंसल को शिक्षा लीडरशिप रत्न, न्यू धौलाधार पब्लिक स्कूल खलेट पालमपुर की प्रवीन शर्मा को विद्या गौरव रत्न, आर्यन पब्लिक स्कूल भोटा के चंद्रशेखर शर्मा को ज्ञान ज्योति रत्न, बिलासपुर के समाज सेवक सुनील शर्मा को समाज सेवा रत्न और बद्दी के डा. गगन जैन को आरोग्य सेवा रत्न से सम्मानित किया जाएगा


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App