फीस वृद्धि और छात्र संघ चुनाव बहाली को लेकर एबीवीपी ने जड़ा ताला

By: Aug 19th, 2026 12:01 am

निजी संवाददाता सोलन
विश्वविद्यालयों में की गई फीस वृद्धि के विरोध और छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सोलन इकाई ने मंगलवार को तालाबंदी आंदोलन किया। इस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालयों में बढ़ाई गई फीस को वापस लेने तथा छात्र संघ चुनाव शीघ्र बहाल करने की मांग को प्रमुखता से उठाया।एबीवीपी सोलन इकाई ने कहा कि विश्वविद्यालयों में लगातार बढ़ रही फीस विद्यार्थियों और उनके परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है। आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम वर्गीय परिवारों से आने वाले विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का खर्च उठाना लगातार मुश्किल होता जा रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App