करियर अकादमी स्कूल में छात्रों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प
नाहन। करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाहन में ब्रह्मकुमारी केंद्र नाहन की ओर से ‘10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान-2026’ के तहत जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्रह्मकुमारी बहनों ने विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करने की शपथ ली। प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराई से बचाना जरूरी है। चेयरमैन एसएस राठी ने शिक्षा के साथ चरित्र निर्माण और नैतिक मूल्यों को महत्वपूर्ण बताया। निदेशक मनोज राठी ने विद्यार्थियों से सही-गलत में अंतर समझकर निर्णय लेने का आह्वान किया।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
