बीसीए छात्रा की सडक़ हादसे में दर्दनाक मौत
स्कूटी को पीछे से टिप्पर ने मारी टक्कर,गाड़ी के नीचे आने से हुआ हादसा
स्टाफ रिपोर्टर-दौलतपुर चौक
राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक की बीसीए पांचवें सेमेस्टर की छात्रा सुनाक्षी कोंडल उम्र 19 वर्ष की गुरुवार दोपहर हुए दर्दनाक सडक़ हादसे में मौत हो गई। मृतका की पहचान सतनाम की पुत्री सुनाक्षी, हाल निवासी मवा कहोला के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही कॉलेज सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार सुनाक्षी गुरुवार को कॉलेज में कक्षाएं लगाने के बाद करीब तीन बजे घर जाने के लिए दौलतपुर चौक बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान उसका पड़ोसी स्कूटी लेकर वहां से गुजर रहा था। सुनाक्षी उसके साथ स्कूटी पर घर जाने के लिए बैठ गई। बताया जा रहा है कि दोनों अभी बस स्टैंड के समीप पुल को किया ही था कि पीछे से आ रहे एक टिप्पर ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर लगते ही स्कूटी चालक एक तरफ जा गिरा, जबकि सुनाक्षी सडक़ पर गिरकर टिप्पर की चपेट में आ गई।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायल सुनाक्षी को आनन-फानन में निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी प्रभारी पुष्पिंदर सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची एवम गवाहों के बयान कलमबद्ध करके साक्ष्य एकत्रित किए। चौकी प्रभारी पुष्पिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी टिप्पर चालक को हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। वहीं, इस दुर्घटना ने एक बार फिर सडक़ सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों और विद्यार्थियों का कहना है कि व्यस्त मार्गों पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही से आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसलिए इन हादसों पर अंकुश लगाया जाए।
आरोपी टिप्पर चालक को हिरासत में लिया
चौकी प्रभारी पुष्पिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी टिप्पर चालक को हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। वहीं, इस दुर्घटना ने एक बार फिर सडक़ सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों और विद्यार्थियों का कहना है कि व्यस्त मार्गों पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही से आए दिन हादसे हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से सडक़ सुरक्षा नियमों को सख्ती से लागू करने, भारी वाहनों की गति पर निगरानी रखने तथा दुर्घटना संभावित स्थलों पर प्रभावी सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
