साइबर फ्रॉड के पांच लाख रुपए करवाए वापस
साइबर सेल ऊना की बड़ी कामयाबी, मामले की सूचना मिलते ही गंभीरता से लिया एक्शन
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-ऊना
साइबर अपराध के खिलाफ जिला पुलिस ऊना की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर सेल ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। साइबर ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति के करीब पांच लाख रुपए वापस करवाने में पुलिस ने कामयाबी हासिल की है। इस बारे में एएसपी ऊना सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि साइबर फ्रॉड की शिकायत सामने आने के बाद साइबर सेल ऊना ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू की। टीम ने संबंधित बैंक खातों एवं लेन-देन की जानकारी जुटाई और समय रहते आवश्यक कार्रवाई करते हुए ठगी की रकम को वापस करवाने की प्रक्रिया अमल में लाई। प्रयासों के परिणामस्वरूप पीडि़त को 5 लाख रुपए की राशि वापस दिलवाई गई। एएसपी सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि साइबर अपराध के मामलों में पुलिस द्वारा तेजी से कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक संबंधी जानकारीए ओटीपीए एटीएम-डेबिट कार्ड विवरणए सीवीवीए पासवर्ड या यूपीआई पिन साझा न करें। किसी अनजान लिंक पर क्लिक करने अथवा संदिग्ध एप डाउनलोड करने से भी बचें। उन्होंने कहा कि साइबर ठगी होने की स्थिति में पीडि़त घबराने के बजाय तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करवाएं और अपने बैंक को भी तत्काल सूचित करें। शिकायत जितनी जल्दी दर्ज होगीए ठगी की रकम को रोकने और वापस करवाने की संभावना उतनी ही अधिक रहती है। जिला पुलिस ऊना ने लोगों से साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर ठगी के पीडि़तों में भी राहत की उम्मीद बढ़ी है और यह संदेश गया है कि साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस प्रभावी कार्रवाई हो रही है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
