Mahindra XEV 9S का 6-सीटर वर्जन लांच, जानें कीमत और फीचर्स
नई दिल्ली। Mahindra & Mahindra ने अपनी इलेक्ट्रिक SUV XEV 9S का नया 6-सीटर वर्जन लॉन्च किया है। इसमें सेकेंड रो में अलग-अलग सीटें दी गई हैं, जिससे यात्रियों को ज्यादा आरामदायक और प्रीमियम अनुभव मिलता है। हालांकि, SUV की बैटरी और बाकी प्रमुख फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
25.25 लाख रुपए से शुरू कीमत
XEV 9S के 6-सीटर वर्जन की एक्स-शोरूम कीमत करीब 25.25 लाख रुपए से 30.15 लाख रुपए के बीच है। यह SUV अलग-अलग बैटरी विकल्पों के साथ उपलब्ध है। इसके 59 kWh बैटरी पैक से 170 kW की पीक पावर, 70 kWh बैटरी से 180 kW और 79 kWh बैटरी पैक से 210 kW की पीक पावर मिलती है।
प्रीमियम है केबिन
XEV 9S की सबसे बड़ी खासियत इसका बड़ा और आरामदायक केबिन है। इसमें फ्रंट और सेकेंड रो को मिलाकर 4,076 लीटर तक का स्पेस मिलता है, जबकि बूट स्पेस 527 लीटर है। 6-सीटर मॉडल में सेकेंड रो की अलग सीटों को स्लाइड और रिक्लाइन किया जा सकता है। इसमें Boss मोड, वेंटिलेटेड सीटें और अलग सनशेड भी दिए गए हैं। इसके अलावा वायरलेस फोन चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है।
मिलते हैं कई आधुनिक फीचर्स
SUV में 16-स्पीकर Harman Kardon ऑडियो सिस्टम दिया गया है, जो Dolby Atmos को सपोर्ट करता है। इसमें 31.24 सेंटीमीटर की तीन स्क्रीन और 5G कनेक्टिविटी भी मिलती है। डिजाइन की बात करें तो XEV 9S में L-शेप LED DRL, वर्टिकल प्रोजेक्टर हेडलैंप और आधुनिक स्टाइल दिया गया है।
सबसे ज्यादा बिकने वाली EV बनी XEV 9S
मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में XEV 9S इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली EV रही। इसने MG Motor की Windsor EV को पीछे छोड़ा है। Mahindra ने पिछले साल नवंबर में XEV 9S को लॉन्च किया था। कंपनी के अनुसार, XEV 9S भारत की पहली ऑथेंटिक इलेक्ट्रिक 7-सीटर SUV है, जिसे INGLO आर्किटेक्चर पर तैयार किया गया है। पिछले महीने Mahindra की इलेक्ट्रिक वाहन बिक्री सालाना आधार पर 124 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 7,677 यूनिट हो गई।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
