‘प्रेम कीटाणु’ का नया पोस्टर, मस्ती और पागलपन से भरपूर सफर की झलक

By: Aug 24th, 2026 2:19 pm

मुंबई। अवनिका फिल्म्स ने अपनी आगामी फिल्म प्रेम कीटाणु का नया पोस्टर जारी किया है। गौरव वर्मा निर्मित इस फिल्म के पोस्टर में वीर पहाडिय़ा और अपारशक्ति खुराना पेड़ की डाल से लटके नजर आ रहे हैं, जबकि आफिया सैयद पेड़ पर बैठी दिखाई दे रही हैं। राकेश बेदी खुलकर हंसते नजर आ रहे हैं और निखिल विजय, वीर पहाडिय़ा को पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर में हंसी, अफरा-तफरी और कन्फ्यूजन से भरी मस्ती की झलक देखने को मिलती है। अंडी बंडी की रिलीज के कुछ ही दिनों बाद जारी किए गए इस पोस्टर ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। हाल ही में रिलीज हुआ अंडी बंडी खासकर युवाओं के बीच पसंद किया गया।

शशि सुमन और बृजेश शांडिल्य की आवाज में सजे इस गीत में रैपर लिटिल भाटिया और मेज़म्यूजिक भी नजर आ रहे हैं। गीत के बोल संदीप सिंह सरदारा ने लिखे हैं, जबकि संगीत शशि ने तैयार किया है। अपूर्व सिंह कार्की के निर्देशन में बनी प्रेम कीटाणु का निर्माण गौरव वर्मा ने अवनिका फिल्म्स के बैनर तले किया है। फिल्म को फार्स फिल्म्स के साथ भावना स्टूडियोज के सहयोग से को-प्रेजेंट किया गया है। फिल्म में वीर पहाडिय़ा, आफिया सैयद, अपारशक्ति खुराना, राकेश बेदी और निखिल विजय प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी युवाओं के एक समूह के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दोस्ती, पहला प्यार, एकतरफा प्यार और बड़े होने के दौरान होने वाले दिल टूटने जैसे अनुभवों से गुजरते हैं। फिल्म में युवाओं की जिंदगी की मस्ती, अफरा-तफरी, भावनाओं और पुरानी यादों को हल्के-फुल्के अंदाज में पेश किया गया है। सिर्फ एक बंदा काफी है और एस्पिरेंट्स जैसे प्रोजेक्ट्स के लिए पहचाने जाने वाले अपूर्व सिंह कार्की के निर्देशन में बनी यह फिल्म उनके करियर के एक अलग और हल्के-फुल्के युवा अंदाज को दर्शाती है। प्रेम कीटाणु गौरव वर्मा की अवनिका फिल्म्स की पहली प्रोडक्शन फिल्म है। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के साथ अपने कार्यकाल के दौरान गौरव वर्मा डार्लिंग्स, भक्षक, जवान और बदला जैसी फिल्मों के निर्माण से जुड़े रहे हैं। फिल्म 2 अक्तूबर, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App