25 अगस्त को मिलेंगे नीट पीजी एडमिट कार्ड, संशोधित तिथि जारी
दिव्य हिमाचल ब्यूरो— नई दिल्ली
नीट पीजी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज ने एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख की आधिकारिक घोषणा कर दी है। अब उम्मीदवारों का इंतजार 25 अगस्त को खत्म होगा। बोर्ड इसी दिन नीट पीजी के प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करेगा। परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके अभ्यर्थी 25 अगस्त से नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज के आधिकारिक एप्लीकेंट पोर्टल पर लॉगिन करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।
गौरतलब है कि पूर्व में एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख 24 अगस्त थी, जिसे अब संशोधित करके 25 अगस्त कर दिया गया है। एनबीईएमएस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का लिंक उनके रजिस्टर्ड ईमेल पर भी भेजेगा। उम्मीदवार ईमेल में दिए गए लिंक के माध्यम से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, उम्मीदवारों को केवल ईमेल पर निर्भर नहीं रहना चाहिए।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
