मौसम बदला तो गर्म इलाकों की ओर लौटे भेड़पालक

By: Aug 27th, 2026 12:01 am

चुराह। मौसम में बदलाव के साथ लाहौल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में डेरा डाले भेड़पालकों ने अब निचले और गर्म इलाकों की ओर लौटना शुरू कर दिया है। भेड़पालक भेड़-बकरियों के बड़े झुंडों के साथ चुराह के विभिन्न मार्गों से होकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। इन दिनों चुराह के रास्तों पर सैकड़ों पशुओं के झुंड नजर आ रहे हैं। गर्मियों में हरे-भरे चरागाहों के लिए ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाने और मौसम ठंडा होने पर वापस लौटने की यह सदियों पुरानी मौसमी परंपरा है। भेड़-बकरियों के झुंड स्थानीय लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं और पहाड़ी चरवाहा संस्कृति की अनूठी झलक दिखा रहे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App