नीट पीजी परीक्षा के लिए प्रवेशपत्र जारी, 30 को एग्जाम, एडमिट कार्ड और पहचान पत्र लाना जरूरी

By: Aug 26th, 2026 11:05 pm

दिव्य हिमाचल ब्यूरो— नई दिल्ली

राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर (नीट पीजी) 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकरण करा चुके उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप 11 अगस्त को जारी की जा चुकी है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसमें दर्ज सभी जानकारियों की जांच कर लें।

नीट पीजी 2026 के एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, जन्मतिथि, फोटो, परीक्षा की तिथि और समय, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा केंद्र का पता और परीक्षा दिवस से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को एकल शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। इस वर्ष परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया गया है। परीक्षा में 180 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिन्हें हल करने के लिए 210 मिनट का समय मिलेगा। पहले परीक्षा में 200 प्रश्न होते थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App