ऊना में स्वयं सहायता समूहों ने लगाए स्टॉल, स्थानीय उत्पादों की बढ़ी मांग
Aug 27th, 2026 12:01 am
नगर संवाददाता – ऊना
स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने ऊना में स्टॉल लगाकर स्थानीय स्तर पर तैयार उत्पादों की बिक्री और प्रदर्शनी की। स्टॉल पर विभिन्न समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार अचार, चटनियां, शहद, मिलेट्स से बने खाद्य उत्पाद और अन्य घरेलू उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध करवाए गए। लोगों ने इन उत्पादों में काफी रुचि दिखाई और खरीददारी भी की। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने बताया कि ऐसे आयोजनों से उन्हें अपने उत्पादों के लिए बेहतर बाजार मिलता है और आमदनी बढ़ाने का अवसर मिलता है। साथ ही, स्थानीय उत्पादों को पहचान मिलने के साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में भी मदद मिल रही है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
