विदेश में नौकरी का मौका, 1.50 लाख तक वेतन

By: Aug 27th, 2026 12:02 am
posts

दो सितंबर को किसान भवन बिलासपुर में होगा इंटरनेशनल जॉब फेयर

कार्यालय संवाददाता – बिलासपुर
सिक्योरिटी फंक्शंस प्राइवेट लिमिटेड, शिमला पुरुष अभ्यर्थियों के लिए विदेश में नौकरी का शानदार अवसर लेकर आई है। कंपनी संयुक्त अरब अमीरात दुबई-सिक्योरिटी गार्ड 100, टैक्सी ड्राइवर 100, बाइक राइडर फूड डिलीवरी 100 और कंस्ट्रक्शन में स्टील फिक्सर 100, स्टरिंग कारपेंटर 100, ब्लॉक तथा प्लास्टर मिस्त्री 80, हेल्पर 80, इलेक्ट्रिशियन 50, प्लंबर 50, पाइप फिटर 50, वेयरहाउस एसोसिएट 80 तथा जर्मनी के लिए 10वीं 12वीं इलेक्ट्रीशियन ग्रेजुएशन पास एएनएम जीएनएम बीएससी नर्सिंग 200 पदों पर भर्ती करने जा रही है। जिसमें पुरुष व महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी सीनियर रिक्रूटमेंट आकृति चौधरी द्वारा जारी जारी की गई इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 2 सितंबर 2026 को किसान भवन बिलासपुर जिला बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) में आयोजित कैंपस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

साक्षात्कार का समय सुबह 09 बजे से शाम 3 बजे तक रहेगा। अभ्यर्थी अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित हों। आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड की प्रति, शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र (10वीं, 12वीं, ड्राइविंग लाइसेंस), अनुभव प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो), पासपोर्ट की मूल प्रति एवं छायाप्रति तथा दो पासपोर्ट आकार फोटो शामिल हैं। कैंडिडेट अपने साथ मूल दस्तावेज भी लेकर आएं, दस्तावेज सत्यापन के पश्चात ही अभ्यर्थी साक्षात्कार में भाग ले सकेंगे। शैक्षणिक योग्यता दसवीं, बारहवीं या उससे अधिक निर्धारित की गई है। आयु सीमा 21 वर्ष से 45 वर्ष रखी गई है। सिक्योरिटी गार्ड पद के लिए लंबाई 5 फुट 8 इंच तथा वजन 60 किलोग्राम अनिवार्य है एवं उम्मीदवार के शरीर पर किसी भी प्रकार का दृश्य टैटू नहीं होना चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 45,000 से 1,50,000 प्रति माह वेतन प्रदान किया जाएगा। साथ ही कंपनी की ओर से मेडिकल, रहने की सुविधा, परिवहन तथा बीमा सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। जो उम्मीदवार साक्षात्कार में उत्तीर्ण होंगे, उन्हें मौके पर ही नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा तथा विस्तृत जानकारी चयन पत्र में दी जाएगी।

यहां करें संपर्क

इच्छुक अधिक जानकारी के लिए इन नंबरों 9418217918, 8221862918, 6230990813 संपर्क कर सकते हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App