पंजाब सीमा से सटी कथित प्रदूषणकारी रासायनिक इकाइयां बंद करने की मांग
दभोटा-माजरा के शिवालिक सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के खिलाफ तीन राज्यों के संगठन एकजुट
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-नालागढ़
हिमाचल पंजाब सीमा से सटे दभोटा-माजरा क्षेत्र में स्थित ्चल रहा आंदोलन बुधवार को और तेज हो गया। पंजाब, हिमाचल और हरियाणा से विभिन्न संघर्षकारी संगठनों, निहंग सिंह जत्थेबंदियों, गोरक्षा दल टैक्सी यूनियनों तथा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और धरने पर बैठी महिलाओं के आंदोलन को समर्थन दिया। संघर्षकारियों ने कहा कि उनकी लड़ाई किसी रियायत के लिए नहीं, बल्कि शिवालिक सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट और पंजाब सीमा से सटी कथित रूप से प्रदूषण फैलाने वाली रासायनिक इकाइयों के खिलाफ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार और प्रशासन ने जल्द ठोस कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
संघर्षकारियों ने कहा कि सरसा नदी का पानी आगे पंजाब में प्रवेश कर सतलुज तक पहुंचता है, जिससे पंजाब के निचले क्षेत्रों में पानी, कृषि, पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो रही हैं। मौके पर रोपड़ के विधायक दिनेश चड्ढा भी पहुंचे और उन्होंने संघर्षकारियों के साथ खड़े रहने तथा उनके आंदोलन में सहयोग देने का भरोसा दिया।
पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वालों पर हो कार्रवाई
पंजाब मोर्चा के संयोजक गौरव राणा, चमकौर साहिब मोर्चा के नेता खुशविंदर सिंह जंडपुर बाबा अच्छर सिंह महाकाल और भगवंत सिंह मटौर ने आरोप लगाया कि सीमावर्ती क्षेत्र में कथित रूप से प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ अपेक्षित सख्ती नहीं बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि पानी और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली इकाइयों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
