नाहन-कालाअंब एनएच पर डंपर-ट्रक की जोरदार टक्क्कर

By: Aug 27th, 2026 12:02 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-नाहन
कालाअंब-पांवटा साहिब नेशनल हाई-वे पर बुधवार सुबह काली मंदिर के समीप डंपर और आइशर ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा करीब 10 बजे हुआ। टक्कर के बाद कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा।

सूचना मिलते ही कालाअंब पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। रेत-बजरी से लदा डंपर कालाअंब की ओर जा रहा था, जबकि आइशर ट्रक नाहन की तरफ आ रहा था। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों ने हाई-वे पर ओवरलोड वाहनों की नियमित जांच और चढ़ाई वाले संवेदनशील स्थानों पर यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App