गेट के लिए बदलावों के साथ रजिस्ट्रेशन शुरू, 27 तक करें बिना लेट फीस पंजीकरण

By: Aug 28th, 2026 12:08 am

27 सितंबर तक बिना लेट फीस करें पंजीकरण, डिजिलॉकर अनिवार्य

दिव्य हिमाचल ब्यूरो— नई दिल्ली

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मद्रास ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आईआईटी मद्रास ने गेट 2027 को लेकर नए बदलाव किए हैं। जो उम्मीदवार इस नेशनल-लेवल एंट्रेंस एग्ज़ाम में शामिल होना चाहते हैं, वे गेट 2027 की वेबसाइट gatew® w|.iitm.ac.in के जरिए एप्लिकेशन जमा कर सकते हैं। इस साल गेट 2027 रजिस्ट्रेशन शेड्यूल में बदलाव किया गया है। एप्लिकेशन प्रोसेस पहले 14 अगस्त को शुरू होने वाला था, लेकिन इसे टाल दिया गया था। बदली हुई समयसीमा के तहत, उम्मीदवारों के पास बिना लेट फीस के अपना एप्लीकेशन पूरा करने के लिए 27 सितंबर तक का समय होगा। आईआईटी मद्रास ने गेट 2027 में नए बदलाव किए हैं। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि सभी भारतीय नागरिकों के लिए डिजिलॉकर-बेस्ड रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।

उम्मीदवारों को एप्लिकेशन शुरू करने से पहले अपना वेरिफाइड डिजिलॉकर अकाउंट बनाना या अपडेट करना चाहिए। रजिस्ट्रेशन के दौरान डिजिलॉकर से कई जानकारी ली जाएगी, जैसे उम्मीदवार का नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस, फोटो, पता और वेरिफ़ाइड पहचान पत्र नंबर। उम्मीदवारों को फॉर्म सबमिट करने से पहले यह पक्का कर लेना चाहिए कि ये जानकारी सही हैं। वहीं, इस बार गेट एग्जाम में रोबोटिक्स और ऑटोमेशन का एक नया टेस्ट पेपर भी होगा, जिससे कुल पेपर की संख्या 30 हो जाएगी। आईआईटी मद्रास ने कुछ मौजूदा पेपर कोड और सिलेबस में भी बदलाव की घोषणा की है। बता दें कि गेट की रेगुलर एप्लिकेशन विंडो 27 सितंबर तक खुली रहेगी। जो कैंडिडेट्स इस समय में अप्लाई नहीं कर पाते, वे पांच अक्तूबर तक लेट फीस के साथ अप्लाई कर सकते हैं। एप्लिकेशन में सुधार के लिए विंडो 14 से 21 अक्तूबर तक उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ताजा जानकारी के लिए वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

जरूरी दस्तावेज

वैलिड फोटो आईडी प्रूफ— आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस आदि, लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो, स्कैन किए गए सिग्नेचर
एकेडमिक डॉक्यूमेंट्स— डिग्री सर्टिफिकेट, प्रोविजनल सर्टिफिकेट, या फाइनल-ईयर/फाइनल-सेमेस्टर की मार्कशीट जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App