गुप्त रहेंगी महिला उत्पीडऩ की शिकायतें, सीएम सुक्खू ने सदन में किया ऐलान, नियम बनाएगी सरकार
वरिष्ठ संवाददाता — शिमला
हिमाचल में कार्य स्थलों और शैक्षणिक संस्थानों में महिला उत्पीडऩ की गोपनीय शिकायत के लिए नियम बनाएगी। विधायक मलेंद्र राजन के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा के चल रहे मानसून सत्र के छठे दिन प्रश्नकाल में सदन के भीतर यह ऐलान किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को हर जगह सम्मान मिलना चाहिए। सीएम ने कहा कि महिलाएं पूरी तरह से अपनी शिकायत व्यक्त नहीं कर पाती हैं। इसके लिए सरकार ऐसा प्रावधान करेगी कि उनकी शिकायत गोपनीय रहे। इसके लिए सरकार नियम बनाएगी। इससे पहले मलेंद्र राजन के सवाल पर सदन में रखे जवाब में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. धनी राम शांडिल ने बताया कि वर्ष 2023-24 से लेकर 31 जनवरी, 2016 तक प्रदेश के सरकारी, अद्र्ध सरकारी, निजी कार्यस्थलों तथा शैक्षणिक संस्थानों में महिलाओं के साथ छेडख़ानी व यौन उत्पीडऩ के 131 मामले प्राप्त हुए हंै।
उन्होंने बताया कि इस अवधि में 37 मामलों में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जिनमें तीन मामलों में दोषियों को सेवा से निष्कासित किया गया, जबकि एक मामले में दोषी पर नियमानुसार गंभीर दंड लगाया गया। वहीं, एक मामले में दोषी की सेवा को निलंबित किया गया और दो मामले में दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसी तरह दो मामलों में संबंधित कर्मचारियों को चॉर्जशीट किया गया तथा नौ मामलों में दोषियों को तबादला किया गया है। इसके अलावा 19 मामलों में आपसी सहमति के आधार पर इन्हें सुलझाया गया है और माफीनामे के बाद चेतावनी भी जारी की गई।
जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में 329 को मिला रोजगार
विधायक प्रकाश राणा के सवाल के लिखित जवाब में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि पहली जनवरी, 2023 से 30 अक्तूबर, 2025 तक जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विभागों में 329 लोगों को रोजगार दिया गया है। इसमें अनुबंध आधार पर 158 और आउटसोर्स में 77 को नौकरी दी गइ, जबकि 35 को स्थायी तथा 57 को अस्थायी रोजगार मुहैया करवाया गया है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
