उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के स्क्रीनिग टेस्ट का संशोधित शेड्यूल जारी

By: Aug 28th, 2026 8:58 pm

कार्यालय संवाददाता -शिमला

उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टैंट प्रोफेसर (कालेज कैडर) के पदों को भरने के लिए आयोजित होने वाले स्क्रीनिंग टेस्ट और सब्जैक्ट एप्टिच्यूड टेस्ट (एस.ए.टी.) का संशोधित शैड्यूल जारी कर दिया है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने यह शैड्यूल टैंटेटिव तौर पर जारी किया है और इसके तहत ये परीक्षाएं 14 सितम्बर से शुरू होंगी।

जारी शैड्यूल के अनुसार संस्कृत और समाज शास्त्र विषयों के पद के लिए 14 सितम्बर को टेस्ट होगा, जबकि 16 सितम्बर को लोक प्रशासन विषय, 18 सितम्बर को भूगोल विषय, 20 सितम्बर को इतिहास, गणित, बॉटनी विषय, 23 सितम्बर को मनोविज्ञान व तबला विषय, 25 सितम्बर को जूलॉजी, 28 सितम्बर को दर्शनशास्त्र व भू-विज्ञान, 29 सितम्बर को फिजिक्स, 30 सितम्बर को अर्थशास्त्र व म्यूजिक वोकल, 4 अक्तूबर को हिन्दी व कैमिस्ट्री, 7 अक्तूबर को फिजिकल एजुकेशन व म्यूजिक इंस्ट्रूमैंटल, 11 अक्तूबर को राजनीतिक विज्ञान व कॉमर्स और 18 अक्तूबर को अंग्रेजी व डांस विषय के पदों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट और सब्जैक्ट एप्टिच्यूड टेस्ट आयोजित होगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App