वेनेजुएला के 65 अरब बैरल तेल पर अमरीका का कब्जा! ट्रंप ने बताया ‘ऐतिहासिक समझौता’

By: Aug 29th, 2026 1:40 pm

वॉशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमरीका ने वेनेजुएला के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत अमेरिका को वेनेजुएला के 6,500 करोड़ बैरल से अधिक प्रमाणित तेल भंडार पर बहुमत नियंत्रण हासिल हुआ है। राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया ‘ट्रुथ’ पर लिखा, “इस ऐतिहासिक समझौते से अमेरिका का तेल भंडार दोगुने से भी ज़्यादा हो जाएगा, हमारी तेल की आपूर्ति में भारी बढ़ोतरी होगी और सभी अमेरिकियों के लिए गैस की कीमतें काफी कम हो जाएंगी।”

वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज़ ने अमेरिका के साथ हुए तेल समझौते का विस्तृत ब्योरा दिया। उन्होंने राष्ट्रपति ट्रम्प और विदेश मंत्री मार्को रुबियो का धन्यवाद किया कि वे द्विपक्षीय संबंधों में एक मील का पत्थर साबित होने वाली इस पहल को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हुए। डेल्सी ने कहा कि इस समझौते का उद्देश्य निजी क्षेत्र की भागीदारी से तेल उत्पादन को बढ़ावा देना है। इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि जनवरी की शुरुआत में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हिरासत में लिए जाने के बाद से अमेरिका वेनेजुएला के तेल से मुनाफा कमा रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App