5000 हितचिंतकों को जोडऩे का लक्ष्य

By: Aug 31st, 2026 12:53 am

विहिप बिलासपुर में बड़ा फेरबदल, नए दायित्वों के साथ संगठन विस्तार का खाका तैयार
स्टाफ रिपोर्टर – घुमारवीं
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) जिला बिलासपुर की जिला बैठक रविवार को घुमारवीं के हारकुंवार स्थित संतोषी माता मंदिर में आयोजित की गई। बैठक सुबह 11 बजे शुरू हुई। इसमें विहिप के प्रांत मंत्री तुषार डोगरा, प्रांत उपाध्यक्ष विमला, प्रांत निधि प्रमुख दिनेश पंडित, प्रांत सत्संग प्रमुख अजय और जिला मंत्री विशाल नड्डा सहित जिले के सभी आठ प्रखंडों से कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में आचार पद्धति शगुन ने करवाई। शगुन को दुर्गावाहिनी की प्रांत सह संयोजिका स्नेह लता को जिला उपाध्यक्ष, पवन को जिला सह सत्संग प्रमुख, रमेश शर्मा भारद्वाज को जिला सह कोषाध्यक्ष, लक्ष्मी शर्मा को जिला प्रचार प्रमुख तथा रितिका को दुर्गावाहिनी की जिला सह संयोजिका का दायित्व सौंपा गया। घुमारवीं नगर में योगेंद्र रणौत को उपाध्यक्ष, प्रवीण छीमान को सह उपाध्यक्ष, प्रिंस ठाकुर को नगर मंत्री, विमला ठाकुर को मातृशक्ति संयोजिका तथा स्वाति शर्मा को दुर्गावाहिनी संयोजिका बनाया गया।

कंदरौर में सुनील बने विहिप के प्रखंड अध्यक्ष
कंदरौर प्रखंड में सुनील को प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। विहिप के स्थापना दिवस के कार्यक्रम तय करने के साथ 5000 हित चिंतकों को संगठन से जोडऩे का लक्ष्य निर्धारित किया गया। वहीं, 30 अल्पकालीन विस्तारक निकालने का लक्ष्य रखा गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App