बेवफाई के शक में गर्भवती प्रेमिका को कोल्ड ड्रिंक में पिला दिया जहर, 21 वर्षीय युवती की मौत
मुंबई। महाराष्ट्र में मुंबई शहर के उपनगर चेंबूर इलाके में बेवफाई के शक को लेकर हुए झगड़े के बाद एक व्यक्ति ने अपनी गर्भवती प्रेमिका को शीलत पेय में ज़हरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान आशीष मगर (25) के तौर पर हुई है। आरोप है कि उसने नेपाली घरेलू सहायिका विष्णुमाया (21) को ज़हरीला पदार्थ मिला हुआ शीतल पेय दिया था।
यह घटना किसी दूसरे व्यक्ति के साथ उसके कथित संबंधों को लेकर हुई बहस के बाद हुई। उन्होंने बताया कि विष्णुमाया लगभग दो से अढ़ाई महीने की गर्भवती थी, बेहोश हो गई और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने शुरू में मौत को स्वाभाविक दिखाने की कोशिश की, लेकिन शुरुआती जांच में ज़हर दिए जाने के संकेत मिले। आरसीएफ पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर हत्या का मामला दर्ज किया है। अदालत ने उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
