52000mAh बैटरी और 8MP सेल्फी कैमरा के साथ Tecno Spark Go 3 Pro भारत में लांच
नई दिल्ली। Tecno ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Tecno Spark Go 3 Pro लांच कर दिया है। यह कंपनी की Spark सीरीज का नया फोन है। इसमें 6.78 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में MediaTek Helio G81 प्रोसेसर और 5,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। खास बात यह है कि फोन को IP69 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी से काफी हद तक सुरक्षित रहता है।
Tecno Spark Go 3 Pro की कीमत और बिक्री
भारत में Tecno Spark Go 3 Pro के दो वेरिएंट लांच किए गए हैं। इसके 4GB रैम + 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 15,999 रुपए है। वहीं, 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपए रखी गई है। फोन को चार कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon और Flipkart से खरीदा जा सकेगा। फोन की बिक्री 4 सितंबर से शुरू होगी।
Tecno Spark Go 3 Pro के फीचर्स
Tecno Spark Go 3 Pro में 6.78 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इससे स्क्रॉलिंग और फोन चलाने का अनुभव ज्यादा स्मूद हो सकता है। फोन में MediaTek Helio G81 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 4GB रैम मिलती है। फोन में 8GB तक वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी है। यानी जरूरत पड़ने पर फोन कुल 12GB तक रैम का इस्तेमाल कर सकता है। स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी दिया गया है।
कैमरे की बात करें तो फोन के पीछे 13 MP का मुख्य कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8 MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
5,200mAh की बैटरी
फोन में 5,200mAh की बैटरी दी गई है। यह 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट मिलता है।
कंपनी ने कॉलिंग को बेहतर बनाने के लिए AI Voiceprint Noise Cancellation फीचर दिया है। यह कॉल के दौरान आसपास के शोर को कम करने में मदद करता है।
इसके अलावा फोन में IR ब्लास्टर भी दिया गया है। इसकी मदद से फोन को टीवी या दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के रिमोट की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। बेहतर साउंड के लिए इसमें डुअल DTS स्पीकर मिलते हैं।
फोन का वजन 194 ग्राम है। वहीं, IP69 रेटिंग इसे धूल और पानी से सुरक्षा देती है। कंपनी के मुताबिक, फोन हाई-प्रेशर वाली पानी की धार को भी झेल सकता है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
