केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मिलीं डॉ. अर्चना ठाकुर

By: Sep 1st, 2026 5:55 pm

मंडी। हिमाचल भाजपा नेत्री  और  तेल और प्रकृतिक गैस कमीशन (ओएनजीसी) की नवनियुक्त  स्वतंत्र निदेशक डॉक्टर अर्चना ठाकुर ने नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्री हरदीप सिंह से मुलाकात की। उनके इस पद पर मनोनयन के बाद  डॉक्टर अर्चना ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री से पहली बार शिष्टाचार मुलाकत की और उनके इस पद के मनोनयन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनका धन्यवाद किया।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से इस पद पर कार्य के लिए उनका मार्गदर्शन और सहयोग की अपील की। केंद्रीय मंत्री ने डॉक्टर अर्चना ठाकुर को स्वतन्त्र निदेशक नियुक्त किए जाने पर बधाई दी और आशा व्यक्त की प्रसासनिक, शैक्षणिक और समाज सेवा का उनका अनुभव तेल और प्रकृतिक गैस कमीशन के विकास और मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा ।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App