IIT दिल्ली में बिना JEE स्कोर मिल रहा एडमिशन, क्वांटम कम्प्यूटिंग और मशीन लर्निंग का नया कोर्स शुरू
क्वांटम कम्प्यूटिंग और मशीन लर्निंग टेक्नोलॉजी की दुनिया में नए अवसर के लिए जाने जा रहे हैं। आईआईटी दिल्ली की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, क्वाटम कम्प्यूटिंग टेक्नोलॉजी की मदद से कठिन गणनाओं को तेज करने की क्षमता रखती है। वहीं, मशीन लर्निंग डेटा से पैटर्न समझर अच्छा परिणाम देने में मदद करती है। दोनों तकनीकों को साथ इस्तेमाल करने से डेटा प्रोसेसिंग, मॉडल ट्रेनिंग और जटिल समस्याओं को हल करने के लिए नए तरीके इस्तेमाल हो रहे हैं। इन सब चीजों को ध्यान में रखते हुए आईआईटी दिल्ली का यह कोर्स डिजाइन किया गया है। इस कोर्स की पढ़ाई के बाद फाइनांस, हैल्थकेयर, साइबर सिक्योरिटी, क्रिप्टोग्राफी और अन्य क्षेत्रों में जाया जा सकता है। यह कोर्स छह महीने का सर्टिफिकेट प्रोग्राम है…
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नई टेक्नोलॉजी के बढ़ते इस्तेमाल के बीच क्वांटम कम्प्यूटिंग और मशीन लर्निंग तेजी से उभरते क्षेत्र बन रहे हैं। इसी दिशा में आईआईटी दिल्ली ने क्वांटम कम्प्यूटिंग और मशीन लर्निंग का सर्टिफिकेशन कोर्स शुरू किया है। इस कोर्स की खास बात यह है कि इसमें प्रवेश के लिए जेईई स्कोर जरूरी नहीं है। ऐसे उम्मीदवार भी इस तरह के एडवांस्ड टेक्नोलॉजी कोर्स का विकल्प देख सकते हैं जो जेईई के माध्यम से आईआईटी में एडमिशन नहीं ले पाए हैं। इस कोर्स में क्वांटम कम्प्यूटिंग और मशीन लर्निंग जैसे जुड़े विषयों को समझने का अवसर मिलता है। इस प्रोग्राम की ऑनलाइन क्लास हर शनिवार और रविवार सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी।
इस कोर्स में दाखिले के लिए ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) स्कोर की जरूरत नहीं है। कैंडिडेट्स के पास BTech/ BE, BCA/ MCA, BSC किसी भी स्ट्रीम से या फिर मैथमेटिक्स में BA/MAकी डिग्री होनी चाहिए। जो कैंडिडेट्स मूल्यांकन में कम से कम 50 प्रतिशत अंक हासिल करेंगे तो उन्हें CEPIIT दिल्ली से सफल समापन का प्रमाण-पत्र मिलेगा। जिन उम्मीदवारों की उपस्थिति 50 प्रतिशत होगी तो उन्हें CEPIIT दिल्ली से भागीदारी का प्रमाण-पत्र (Certificate of Participation) मिलेगा। इस कार्यक्रम का आयोजन करने वाला विभाग भारती स्कूल ऑफ टेलीकम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट आईआईटी दिल्ली है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
