इंडियन ऑयल की मार्केटिंग डिवीजन में 470 पदों पर भर्ती, तीन सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने नॉन-एक्जीक्यूटिव पदों जैसे—जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट, जूनियर टेक्निकल अटेंडेंट और अन्य तकनीकी पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 470 रिक्त पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आईओसीएल के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर तीन सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
आयुसीमा: अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना पहली जुलाई, 2026 कट-ऑफ तिथि के आधार पर की जाएगी। ओबीसी कैटेगरी को तीन वर्ष की छूट, एससी/एसटी कैटेगरी को पांच वर्ष की छूट व दिव्यांग अभ्यर्थियों को 10 वर्ष तक की छूट मिलेगी।
योग्यता
इंजीनियरिंग पद: मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में न्यूनतम 50 फीसदी अंकों और आरक्षित वर्गों के लिए 45 फीसदी के साथ तीन वर्षीय फुल टाइम इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
