जेपी यूनिवर्सिटी में 21 छात्रों का वेलकम

By: Sep 2nd, 2026 12:02 am

छात्रों को आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विभिन्न उभरते तकनीकी क्षेत्रों को समझने का मिला अवसर

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-सोलन
जेपी यूनिवर्सिटी आफ इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी (जेयूआईटी) सोलन के ईसीई विभाग के ड्रोबोटिक्स लैब व टेक्नोवटोर्ज क्लब तथा आईईईई जेयूआईटी स्टूडेंट ब्रांच ने ऑकलैंड हाऊस स्कूल फॉर ब्वायज के 21 विद्यार्थियों का स्वागत किया। विद्यार्थियों के लिए आयोजित यह कार्यक्रम तकनीकी ज्ञान, नवाचार और व्यवहारिक अनुभव से भरपूर रहा।

इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को जेयूआईटी के शिक्षकों एवं स्वयंसवकों के साथ संवाद करने तथा एआई, रोबोटिक्स, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन, इंटरनेट आफ थिंग्स और आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विभिन्न उभरते तकनीकी क्षेत्रों को समझने का अवसर मिला। ईसीई विभाग की विभागाध्यक्ष डा. श्वेता पंडित ने सभी युवा विद्यार्थियों का स्वागत किया तथा उन्हें जेयूआईटी में नवाचार और प्रौद्योगिकी से संबंधित सीखने के विभिन्न अवसरों के लिए प्रेरित किया। यह सत्र डा. सलमान राजू और डा. प्रदीप गर्ग द्वारा संचालित किया गया। प्रयोगशाला में विद्यार्थियों को प्रोफेशनल ड्रोन्स, क्वाडरयूप्ड रोबोट्स, एआई-पावर्ड एज कम्पुयटिंग प्लेटाफार्मस और ऑटोनमस सिस्टमस जैसी उन्नत तकनीकों का व्यवहारिक अनुभव प्रदान किया गया। इस सत्र का संचालन डा. विकास बघेल, डा. अमन शर्मा तथा लैब के विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने किया। इस टीम का नेतृत्व अभिनंदित सिंह, वाइस प्रेसिडेंट, आईआईसी स्टूडेंट काउंसिल ने किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App