हिंदी वाद-विवाद में अंबाला कैंट-1 ने मारी बाजी
कार्यालय संवाददाता-नाहन
आर्मी पब्लिक स्कूल नाहन के तत्त्वावधान में मंगलवार को हेडक्वार्टर कोर-2 हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें आर्मी पब्लिक स्कूल अंबाला कैंट-1, अंबाला कैंट-2, चंडी मंदिर, नाहन, डगशाई, संगरूर और पटियाला के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का विषय ‘क्या बढ़ती उपभोक्तावादी संस्कृति भारतीय मूल्यों को प्रभावित कर रही है’ रहा। विद्यार्थियों ने पक्ष-विपक्ष में प्रभावशाली तर्क प्रस्तुत कर वक्तृत्व कौशल, तार्किक क्षमता और हिंदी भाषा पर अपनी पकड़ का प्रदर्शन किया। स्टेशन मुख्यालय नाहन के एडमिन कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल मंदीप संघेरा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और प्रभावी अभिव्यक्ति की सराहना की।
प्रतियोगिता में आर्मी पब्लिक स्कूल अंबाला कैंट-1 विजेता और एपीएस डगशाई उपविजेता रहा। पक्ष में डगशाई के सौजन्य शर्मा तथा विपक्ष में एपीएस नाहन की सोनाक्षी को सर्वश्रेष्ठ वक्ता चुना गया। अंबाला कैंट-2 के सौभाग्य साहू सर्वश्रेष्ठ प्रतिप्रश्नकर्ता रहे। निर्णायक मंडल में पीजी कॉलेज नाहन के प्रो. जय चंद उरदावा और सहायक प्रो. रीना शामिल रहे। प्रधानाचार्या दिव्या भारद्वाज ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
