कर्मियों ने जलाई टर्मिनेशन आदेशों की प्रतियां, हड़ताल पर बैठे दस मुलाजिमों को नौकरी से निकालने पर विवाद

By: Sep 3rd, 2026 12:06 am

निजी संवाददाता- नारायणगढ़

प्रदेश की भाजपा सरकार ने सफाई व फायर कर्मचारियों को पक्का करने की बजाए नौकरी से बर्खास्त करना शुरू कर दिया है। हड़ताल के 28 वें दिन सरकार ने अग्निश्मन विभाग कर्मचारी यूनियन के 24 राज्य पदाधिकारियों को नौकरी से हटा दिया या निलंबित कर दिया है। इनमें जंहा 10 कच्चे फायर फाइटर की सेवाएं समाप्त की गई है वंही 14 नियमित फायर कर्मियों को भी ससपेंड किया गया है। इस उत्पीडऩ के खिलाफ राज्य भर में जबरदस्त आक्रोश प्रदर्शन हो रहे है। सीटू राज्य सचिव सतीश सेठी ने उत्पीडऩ की इन कार्यवाहियों को लोकतंत्र विरोधी करार देते हुए कहा कि देश के हर नागरिक को हड़ताल करने का सवेधानिक अधिकार है। इसलिए नौकरी से यह बरखास्तगियां बीजेपी सरकार के कफऩ में कील साबित होंगी।

नारायणगढ़ में हड़ताली कर्मचारियों ने सुदेश कुमार प्रधान के नेतृत्व में कम्युनिटी हाल में स्थित अग्निश्मन कार्यलय पर टर्मिनेशन आदेशों की प्रतियां जलाकर अपना विरोध प्रकट किया। यूनियन के सचिव गगनदीप सिंह ने कहा कि दमन के विरोध में कल तीन सितंबर को राज्य भर के फायर कर्मचारी राजस्व एवं आपदा विभाग के मंत्री विपुल गोयल के फरीदाबाद निवास पर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई से आंदोलन और तेज होगा। फायर यूनियन के केशियर गौरव कुमार ने कहा कि सरकार ने एक और आदेश भी जारी किया है जिसमें हड़ताली कर्मियों को फौरन ड्यूटी ज्वाइन करने की धमकी दी गई है, परंतु कर्मचारियों ने साफ कह दिया है कि जब तक सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं किया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरना को नगरपालिका कर्मचारी संघ के इकाई प्रधान सागरए सचिव विजय कुमार, केशियर धर्मवीर, सीटू नेता सतपाल चौहान, टेक चंद व रोडवेज कर्मियों के नेता महिपाल इत्यादि ने भी संबोधित किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App