मोहित जैन ‘एबीसी’ के नए चेयरमैन, वर्ष 2026-27 के लिए चुने, विक्रम सखूजा को डिप्टी चेयरमैन पद की जिम्मेदारी

By: Sep 3rd, 2026 12:06 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — नई दिल्ली

बेनेट, कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड (बीसीसीएल) के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (पब्लिशिंग) और बोर्ड मेंबर मोहित जैन को सर्वसम्मति से ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशंस (एबीसी) का चेयरमैन चुना गया है। उनका चुनाव वर्ष 2026-27 के लिए किया गया है। उनके चयन के साथ ही 43 वर्षों बाद बीसीसीएल का कोई प्रतिनिधि एबीसी के चेयरमैन पद पर पहुंचा है। वहीं, मैडिसन वल्र्ड के पार्टनर और डायरेक्टर विक्रम सखूजा को वर्ष 2026-27 के लिए ब्यूरो का डिप्टी चेयरमैन सर्वसम्मति से चुना गया है। प्रिंट मीडिया इंडस्ट्री में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले मोहित जैन ने प्रकाशन, बिजनेस ऑपरेशंस और इंडस्ट्री अफेयर्स से जुड़े विभिन्न वरिष्ठ नेतृत्व पदों पर काम किया है।

एबीसी में उनकी नियुक्ति को प्रिंट मीडिया, सर्कुलेशन और पब्लिशिंग क्षेत्र से जुड़े व्यापक अनुभव और गहरी समझ के रूप में देखा जा रहा है। बीसीसीएल में मोहित जैन ने संगठन की पब्लिशिंग और बिजनेस ऑपरेशंस को मजबूत बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बीसीसीएल से जुडऩे से पहले वह जीएसके कंज्यूमर हैल्थकेयर की इंडिया मैनेजमेंट टीम का हिस्सा रहे हैं। उनके पास एमबीए के साथ-साथ केमिकल इंजीनियरिंग की डिग्री भी है। मोहित जैन का इंडस्ट्री संगठनों में भी लंबा और सक्रिय योगदान रहा है।

वर्ष 2026-27 के लिए एबीसी की काउंसिल ऑफ मैनेजमेंट

प्रकाशक प्रतिनिधि : मोहित जैन, बीसीसीएल-चेयरमैन
ध्रुब मुखर्जी, एबीपी प्राइवेट लिमिटेड-मानद कोषाध्यक्ष
रियाद मैथ्यू, मलयाला मनोरमा कंपनी लिमिटेड – मानद सचिव
गिरीश अग्रवाल, डीबी कॉर्प लिमिटेड
शैलेश गुप्ता, जागरण प्रकाशन लिमिटेड
करण दर्डा, लोकमत मीडिया प्राइवेट लिमिटेड
आदिमूलम, दिनामलार
जान्हवी पवार, सकाल पेपर्स प्राइवेट लिमिटेड
विज्ञापन एजेंसी प्रतिनिधि : विक्रम सखूजा, मैडिसन वल्र्ड-डिप्टी चेयरमैन
वैशाली वर्मा, इनिशिएटिव मीडिया (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड
अमीन लखानी, डब्ल्यूपीपी मीडिया इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
विज्ञापनदाता प्रतिनिधि : करुणेश बजाज, आईटीसी लिमिटेड
अनिरुद्ध हलदार, टीवीएस मोटर कंपनी लिमिटेड
पेल्की शेरिंग, टाइटन कंपनी लिमिटेड
अजय डांग, अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड
सचिवालय: आदिल कसाद, सेक्र्रटरी जनरल


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App