बारिश का कहर…सहम उठे लोग

By: Sep 3rd, 2026 12:02 am

नगरोटा सूरियां में; सडक़ें बनीं तालाब, मलब से मार्ग ठप, पीडब्ल्यूडी को 70 लाख का नुकसान

निजी संवाददाता- नगरोटा सूरियां
मंगलवार रात हुई मूसलाधार बारिश ने नगरोटा सूरियां क्षेत्र में जमकर कहर बरपाया। भारी बारिश से कई स्थानों पर जलभराव हो गया और सडक़ों पर पानी तालाब की तरह जमा हो गया। लोक निर्माण विभाग के उपमंडल कार्यालय परिसर में भी पानी भर गया।

रेलवे मार्ग की ओर जाने वाली सडक़ पर बारिश का पानी बहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह नालियां कचरे और मलबे से जाम होने के कारण पानी की निकासी बाधित रही। भारी बारिश के चलते संपर्क मार्गों और मुख्य सडक़ों पर जगह-जगह बड़े ल्हासे और पत्थर गिरने से यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता नरेंद्र राणा ने बताया कि बारिश से विभागीय संपत्तियों को करीब 70 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि यातायात सुचारु करने के लिए सुबह से ही मशीनरी और फील्ड कर्मचारियों की टीमें मौके पर तैनात हैं। सडक़ों से मलबा व पत्थर हटाने के साथ बंद नालियों की सफाई कर पानी की निकासी बहाल की जा रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App