TVF की नींव रखने के सफर को अरुणाभ कुमार ने किया याद, बताया पत्नी और मां का किस तरह मिला था साथ!

By: Sep 3rd, 2026 8:07 pm

अरुणाभ कुमार को अपना पूरा सपोर्ट देने के लिए उनकी मां ने प्रॉविडेंट फंड की सेविंग्स को इन्वेस्ट कर दिया था। इन्हीं पैसों से तब अरुणाभ कुमार ने अपने स्टाफ को उनका पगार दिया था। उनके लिए उनकी मां द्वारा मुश्किल समय में उठाया गया यह कदम एक बहुत बड़ा सपोर्ट था!

‘द वायरल फीवर’ (TVF) भारत का सबसे पसंद किया जाने वाला और प्रीमियम स्टोरीटेलिंग स्टूडियो है, जो दर्शकों का दिल महज एक कहानी से नहीं बल्कि अलग-अलग जॉनर में बनाए गए रिलेटेबल कंटेंट्स से जीतता आ रहा है। बीते कई सालों की बात करें तो इस प्रोडक्शन हाउस ने न सिर्फ़ भारत की कुछ सबसे सफल फ़्रैंचाइज़ी बनाई हैं, बल्कि कई टैलेंटेड कलाकारों को एक ऐसा मंच भी दिया है, जिससे वह घर- घर का पसंदीदा चहरा बन गए हैं। कहना होगा कि TVF के फ़ाउंडर अरुणाभ कुमार ने एक ऐसा मंच तैयार किया है जो भारत की कंटेंट इंडस्ट्री में एक नई लहर की तरह है।

यह सभी जानते हैं कि TVF के साथ अरुणाभ ने कंटेंट इंडस्ट्री में एक बेंचमार्क सेट किया है, लेकिन यह बात बहुत कम लोगों को पता होगी कि उनकी फैमिली उनकी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम हमेशा से रही है। इसी सपोर्ट के साथ वह हमेशा प्रायोरिटी सेट कर के कंपनी को और ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए आगे खड़े रहते हैं। ऐसे में हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू के दौरान इस बारे में बात करते हुए, अरुणाभ कुमार ने कहा है, “जब दूसरे कोविड के समय पंचायत बन रही थी, और जब हिट हुई थी। सफलता के बाद भी, हमारे सामने एक बहुत बड़ी मुश्किल थी कि सरवाइव कैसे किया जाए। हमारे पास ज़्यादा विकल्प नहीं थे। और मैं यहाँ यह कहूँगा कि मेरी पत्नी और मेरी मां ने मुझे बहुत सपोर्ट किया। उस समय पर, सच में, और ये लोग, जैसे दीपक, आनंद, आनंद सिंह। ये मेरे लोग साथ में थे। इन्होंने कहा कि हम सब मिलकर काम करेंगे। लेकिन कुछ और लोग भी थे, काम करने वाले भी बढ़ गए थे। तो उस समय पर, हमारी मम्मी ने अपने प्रॉविडेंट फंड के पैसे लगाए और कहा कि मैं। तो मुझे अपनी मां पर बहुत गर्व महसूस हुआ। सिर्फ मेरी मां ने ही नहीं, वहीं मेरी मां ने मुझे टीवी पर आने वाले सीरियल्स भी दिखाए। और इस तरह से उन्होंने कोविड से TVF को भी बचा लिया।”

कहना होगा कि TVF ने अपने हर नए प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव स्पिरिट को केवल आगे ही बढ़ाया है। इसी चीज ने अरुणाभ कुमार और उनके नज़रिए पर दर्शकों के भरोसे को हर बीतते दिन के साथ मजबूत किया है। उनके द्वारा बनाया गया प्लेटफॉर्म न सिर्फ नया इतिहास रच रहा है बल्कि बनाए गए पुराने ढर्रे को तोड़ते हुए कंटेंट की दुनिया में अपनी चमक बिखेर रहा है। TVF का यह सफर जुड़ने वाली कहानी, अपने से लगने वाले किरदारों और देश भर के दर्शकों के दिलों को छू लेने वाली कहानियों की ताकत का एक बड़ा सबूत है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App