बारिश का कहर… बागा में पहाड़ी दरकी, तीन ट्रक मलबे में दबे
एक ट्रक को भारी नुकसान, चालकों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
निजी संवाददाता-दाड़लाघाट
अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी बागा (मांगल) के टोकन प्वाइंट के पास गुरुवार सुबह करीब 6:45 बजे भारी बारिश के बीच पहाड़ी दरक गई। अचानक गिरे मलबे की चपेट में अनलोडिंग के लिए खड़े तीन ट्रक आ गए।
हादसे में एक ट्रक को काफी नुकसान पहुंचा, जबकि दो को मामूली क्षति हुई। गनीमत रही कि किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार पहाड़ी से पहले पत्थर गिरने शुरू हुए और कुछ ही देर में मिट्टी-पत्थरों का बड़ा हिस्सा सडक़ पर आ गिरा। ट्रक चालकों ने खतरा भांपते हुए समय रहते सतर्कता बरती, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद कंपनी ने जेसीबी की मदद से सडक़ से मलबा हटाकर यातायात बहाल कर दिया। लगातार बारिश के बीच हुए भूस्खलन से कंपनी परिसर में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
