घुमारवीं-शाहतलाई वाया सुन्हाणी सडक़ होगी चौड़ी…बाधा बन रहे पेड़ कटेंगे

By: Sep 13th, 2026 12:51 am

वन विभाग ने सडक़ के काम के बीच आ रहे पेड़ों की मार्किंग का काम शुरू किया, अभी तक घुमारवीं क्षेत्र में करीब 70, झंडूता में 98 पेड़ों की हो चुकी हैं मार्किंग
कार्यालय संवाददाता-बिलासपुर
जिला बिलासपुर के अंतर्गत घुमारवीं-शाहतलाई वाया सुन्हाणी सडक़ के कार्य के दौरान करीब 300 से अधिक पेड़ों की बलि चढ़ेंगे। सडक़ का उन्नयन कार्य इन दिनों जहां जोरों पर चला हुआ है। वहीं, इस सडक़ के उन्नयन कार्य के दौरान आने वाले पेड़ों को हटाने के लिए वन विभाग की ओर से प्रक्रिया शुरू की गई है। बाकायदा पेड़ों की मार्किंग कर दी गई है। साथ वन विभाग की ओर से इसके लिए आगामी प्रक्रिा अपनाई जा रही है। जानकारी के अनुसार घुमारवीं-शाहतलाई वाया सुन्हाणी सडक़ का उन्नयन कार्य किया जा रहा है। जोरशोर से यह कार्य लगा हुआ है। लेकिन कई पेड़ भी इस कार्य में बाधा बन रहे हैं। बताया जा रहा है कि जो पेड़ इस कार्य के बीच आ रहे हैं उन्हें काटा जाएगा। लेकिन इसके लिए बाकायदा नियमानुसार प्रक्रिया अपनाई जाएगी। वन विभाग की ओर से अभी तक इस कार्य के दौरान आने वाले करीब 200 पेड़ों की मार्किंग कर दी गई है। इसके अलावा अनुमान लगाया जा रहा है 100 से अधिक और पेड़ इस कार्य के दौरान आएंगे, जिन्हें भी हटाया जाएगा। घुमारवीं, झंडूता वन रेंज के तहत अभी तक मार्किंग कार्य किया गया है। इसके अलावा आगामी कार्रवाई जारी है। जिन पेड़ों को काटने के लिए मार्क किया गया है, उनमें कई पुराने पेड़ भी हैं, लेकिन सडक़ के कार्य के दौरान जो भी पेड़ आड़े आएंगे, उन्हें एक निर्धारित प्रक्रिया के तहत काटा जाएगा। बता दें कि घुमारवीं-शाहतलाई वाया सुन्हाणी सडक़ की हालत पहले दयनीय थी। वहीं, वर्तमान में सडक़ के उन्नयन कार्य के दौरान और भी दयनीय हो चुकी है। अभी हाल ही में हुई बरसात में इस सडक़ को वाहनों की आवाजाही के लिए भी बंद कर दिया गया था। इस सडक़ पर बड़े-बड़े ल्हासे गिर रहे थे। जिसके चलते इसे आवाजाही के लिए बंद किया गया था। लेकिन अब मौसम साफ होने के बाद इस सडक़ को वाहनों के लिए खोल दिया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App