नन्हे योद्धाओं ने जीते दस पदक
टोंग-इल-मू-डो प्रथम चैंपियनशिप में शिशु निकेतन के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
स्टाफ रिपोर्टर – हमीरपुर
शिशु निकेतन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल दशमल के विद्यार्थियों ने टोंग-इल-मू-डो प्रथम राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने हुए तीन गोल्ड मेडल और सात सिल्वर मेडल प्राप्त किए। गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में आरव शर्मा, प्रणव, विवेक राही शामिल रहे। सिल्वर मेडल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में रियांश धीमान, रीचा शर्मा, दिग्विजयांशी, नमन शर्मा, सौम्या, साहिली, गौरव शामिल रहे।
खुशी जताई
विद्यालय प्रबंधन प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य प्रदीप शर्मा ने सभी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
