440 धुरंधर खिलाडिय़ों ने दिखाई अपनी ताकत

By: Sep 16th, 2026 12:01 am

मलेठी और कुलैहड़ा की टीमों ने अपने शुरुआती मुकाबलों में विरोधियों को चटाई धूल

निजी संवाददाता – भोरंज
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरेड़ी में अंडर-19 जिला स्तरीय तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीएम भोरंज शशि पाल शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि किया। जिले के छह खंडों से करीब 440 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में भोरंज, टौणीदेवी, हमीरपुर, सुजानपुर, नादौन और बिझड़ी खंडों के खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

जीएसएस मलेठी की टीम ने सुजानपुर को 2-0 से हराकर मुकाबला अपने नाम किया। वहीं दूसरे मुकाबले में समीरपुर ने हमीरपुर की टीम को 2-0 से पराजित किया। बैडमिंटन के मुकाबले में कुलैहड़ा की टीम ने नादौन को हराया।

ये रहे मौजूद

पूर्व प्रधान वतन सिंह डोगरा, कर्नल विनय मैहर, ग्राम पंचायत प्रधान सुरेंद्र जरयाल, वेद प्रकाश शर्मा, दिनेश भाटिया, बीडीसी सदस्य, उपप्रधान अंकुश सैनी, बीडीसी उपाध्यक्ष कुलदीप चंद शर्मा, दीप चंद, रमेश कौशल, किशोरी लाल शर्मा, जगदेव ठाकुर, प्रताप चंद, केशव नाथ शर्मा, सुखदेव शर्मा, बीडीसी सदस्य प्रियंका कुमारी, वीरेंद्र, कैप्टन सुनील कुमार, कैप्टन रिखी राम, मनोहर लाल शर्मा, वीसी कौशल, चमन लाल शर्मा, सुनील दत्त, अशोक कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग, शिक्षक और खेल आयोजन से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App