सीआरपीएफ कोबरा यूनिट की पहली महिला आईजी बनीं संजुक्ता पराशर
एजेंसियां — गुवाहाटी
असम की आयरन लेडी के नाम से मशहूर आईपीएस संजुक्ता पराशर सीआरपीएफ की सबसे खतरनाक कही जाने वाली कोबरा यूनिट की पहली महिला आईजी बन गई हैं। असम में उग्रवाद के खिलाफ अभियान चलाने वाली 2006 बैच की आईपीएस अधिकारी संजुक्ता पराशर ने मंगलवार को अपना कार्यभार संभाल लिया है। सीआरपीएफ की इंस्पेक्टर जनरल बनी संजुक्ता पराशर को फील्ड पोस्टिंग का लंबा अनुभव है।
अब वह कोबरा कमांडो की बटालियन का नेतृत्व करेंगी। कोबरा कमांडो गुरिल्ला और जंगलों में जंग के लिए जाने जाते हैं। कई राज्यों में कोबरा कमांडो ने नक्सलियों और उग्रवाद के खिलाफ कार्रवाई की है। घने जंगलों में लंबे समय तक चलने वाले ऑपरेशन, आईईडी को न्यूट्रल करना, खुफिया जानकारी पर आधारित ऑपरेशन और हथियारबंद उग्रवादियों के मुकाबला इनकी खासियत हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
