नारी शक्ति के उत्थान के लिए काम कर रही महिला कांग्रेस
वरिष्ठ संवाददाता — शिमला
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर महिला कांग्रेस को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि महिला कांग्रेस पार्टी का एक ऐसा अग्रणी संगठन है जो महिलाओं के अधिकारों, देश की समस्याओं, नारी शक्ति के उत्थान के लिए बड़ी मजबूती से कार्य करती है। विनय कुमार ने कहा कि देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1984 में महिला कांग्रेस की स्थापना कर इसे पार्टी का अग्रणी संगठन के तौर पर मान्यता दी। इससे पूर्व महिला कांग्रेस पार्टी में एक विंग की तरह कार्य करता था।
पूर्व पीएम ने में महिलाओं की राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस पार्टी में इसे अग्रणी संगठन बनाया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को राजनीति में उनका पूरा अधिकार मिले, इसके लिए कांग्रेस लोकसभा व विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण की पक्षधर रही है। विनय कुमार ने कहाकि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
