नाके पर चिट्टा पकड़ा चार आरोपी गिरफ्तार
धराड़सानी में गश्त के दौरान वोल्वो बस से पंजाब के दो तस्कर काबू
कार्यालय संवाददाता-बिलासपुर
जिला पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने 53 ग्राम चिट्टे के साथ चार युवकों को दबोचा है। पुलिस की ओर से झंडूता थाना के तहत दो मामलों में यह कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा धराड़सानी, छत्त में नाका लगाया हुआ था और इस दौरान चिट्टे के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बिलासपुर पुलिस की विशेष जांच टीम द्वारा फोरलेन पर धराड़सानी में नाक लगाया हुआ था।
इस दौरान एक वोल्वो बस की चैकिंग ली गई। बस में सवार दो लोगों से 45 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान फ्रैंकलिन (30) पुत्र राज कुमार निवासी इंदिरा कॉलोनी , जिला अमृतसर पंजाब, स्टीफन (18) पुत्र मानु निवासी जिला अमृतसर पंजाब के तौर पर हुई है। पुलिस थाना झंडूता में मामला दर्ज किया गया है। दूसरे मामले में पुलिस ने फोरलेन पर छत्त में कार्रवाई की गई है। इस दौरान पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। एक टैक्सी आई और चैकिंग के लिए रोका गया। इसमें मंडी के दो युवक सवार पाए गए। इनकी चैकिंग के दौरान आठ ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। इन अरोपियों की पहचान नरेंद्र कुमार ( 29 ) निवासी चौक तहसील बलद्वाड़ा जिला मंडी, गुलशन ( 24 ) निवासी गांव पिपली डाकघर टरोह , बल्ह जिला मंडी के तौर पर हुई है। पुलिस थाना झंडूता में मामला दर्ज किया गया है। दोनों मामलों में आगामी जांच जारी है। पुलिस द्वारा नशे की सप्लाई से जुड़ी पूरी लिंक चेन की जांच करते हुए बैकवर्ड लिंकेज को खंगाला जा रहा है, ताकि स्रोत एवं अन्य व्यक्तियों का पता लगाए जा सके।
एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान के बोल
इस बारे में एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने बताया कि पुलिस ने चार युवकों को चिट्टे के साथ दबोचा है। उन्होंने कहा कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
