भाजपा ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
गारंटियों, स्वास्थ्य, पार्किंग और अवैध निर्माण को लेकर प्रदर्शन
स्टाफ रिपोर्टर-शिमला
कांग्रेस सरकार की कथित विफलताओं और शिमला की स्थानीय समस्याओं को लेकर भाजपा ने मंगलवार को जिला स्तर पर प्रदर्शन किया। शिमला शहरी, कुसुम्पटी और संजौली मंडलों के संयुक्त तत्वावधान में सीटीओ के पास आयोजित धरने में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष केशव चौहान ने किया। केशव चौहान ने सरकार की गारंटियों पर सवाल उठाते हुए इन्हें जुमला करार दिया। पूर्व प्रत्याशी संजय सूद ने शिमला शहर की समस्याओं को लेकर सरकार को घेरा। भाजपा नेताओं ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुविधाओं की कमी, पार्किंग संकट, अवैध निर्माण, अनियोजित विकास और युवाओं के रोजगार का मुद्दा उठाया।
उन्होंने कहा कि बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए पर्याप्त पार्किंग और शहरवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना जरूरी है। इस दौरान पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, जिला परिषद सदस्य खुश विक्रम सेन, कुसुम्पटी मंडलाध्यक्ष भारत भूषण, राहुल ठाकुर, शिमला मंडलाध्यक्ष राजीव पंडित, पिंकू, संजीव चौहान, मीडिया सह प्रभारी रमा ठाकुर, सुदीप महाजन, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा रीना शर्मा,नगर निगम पार्षद निशा ठाकुर,आशा शर्मा, रचना जिन्ना,जिला महामंत्री सत्य प्रकाश मानक, हरीश ठाकुर ,राजेंद्र जिन्ना सहित दोनों मंडलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने कहा कि शहर की समस्याओं के समाधान और जनता के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
