शहजाद भट्टी का नेटवर्क आतंकी संगठन घोषित, ड्रग्स-विस्फोटक की तस्करी प्रकरण में 80 से ज्यादा एफआईआर हैं दर्ज

By: Sep 16th, 2026 11:07 pm

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — नई दिल्ली

गृह मंत्रालय ने शहजाद भट्टी नेटवर्क को गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम यानी यूएपीए के तहत आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। जारी अधिसूचना के मुताबिक भट्टी का ग्रुप हथियारों, विस्फोटकों और ड्रग्स की तस्करी करता है और उस पर भारत के विभिन्न शहरों में 80 से ज्यादा एफआईआर दर्ज हैं। यह ग्रुप युवाओं और छोटे-मोटे अपराधियों को आतंकवादी बनने के लिए उकसाता है।

शहजाद का नेटवर्क यूएपीए की लिस्ट में शामिल 46वां आतंकी संगठन है। सरकार का कहना है कि यह सिंडिकेट भारत के लोकतांत्रिक ढांचे, सांप्रदायिक सद्भाव को निशाना बनाते हुए, नफरत फैलाने वाला डिजिटल कंटेंट भी पब्लिश करता था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App